आप विधायक दल के नेता खैहरा के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Non Bailable, Warrant, MLA Sukhpal Khaira, Punjab

फाजिल्का। ढाई साल पुराने अंतरराष्ट्रीय हेरोइन तस्करी मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक एवं विधानसभा में नेता विपक्ष सुखपाल खैहरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फाजिल्का जिला अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने उन पर केस चलाने को मंजूरी दे दी है। साथ ही गिरफ्तारी वारंट जारी कर उन्हें 30 नवंबर को तलब किया है।

अदालत ने अन्य संदिग्ध आरोपियों के खिलाफ आए आवेदन को आधार बनाते हुए हेरोइन तस्करों से संलिप्तता के कारण खैहरा, तस्करों के सरगना गुरदेव सिंह की इंग्लैंड में रहने वाली बहन चरणजीत कौर, खैहरा के सुरक्षाकर्मी जोगा सिंह, मेजर सिंह बाजवा व एक अन्य व्यक्ति पर अलग से केस चलाने के आदेश दिए। सभी को 30 नवंबर को अदालत में पेश होना होगा। इनके भी गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।