हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Thursday, January 22, 2026
More
    Home देश हिमाचल: खालिस...

    हिमाचल: खालिस्तान के झंडे लगाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, सीएम ने दी जानकारी

    Khalistan Flag Himachal

    शिमला (एजेंसी)। तपोवन विधानसभा परिसर धर्मशाला के मुख्य द्वार और चहार दीवारी पर खालिस्तान के समर्थन में झंडे लगाने के मामले में हिमाचल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हिमाचल पुलिस ने आज खालिस्तान के झंडे लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। खुद इसकी जानकारी हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी।

    क्या है मामला

    रविवार सुबह तपोवन विधानसभा परिसर धर्मशाला के मुख्य द्वार और चहार दीवारी पर खालिस्तान के समर्थन में झंडे लगे मिले। इसके तुरंत बाद एक पुलिस अधिकारी को इसकी सूचना दी गयी जिसके बाद गेट और दीवारों से झंडे हटा दिए गए। कांगड़ा के पुलिस प्रमुख खुशाल शर्मा ने बताया कि यह शनिवार देर रात या आज सुबह की घटना है जब सुरक्षा बलों की तैनाती परिसर के अंदर थी। अब पुलिस ने विधान सभा मुख्य द्वार से खालिस्तानी समर्थक झंडों को हटा लिया है।

    मुख्यमंत्री ने दिए थे जांच के आदेश

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रविवार को राज्य के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में तपोवन विधानसभा परिसर और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी करने का आदेश दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा उच्च सुरक्षा उल्लंघन के बाद परिसर के प्रवेश द्वार पर खालिस्तान समर्थक झंडे पाए गए हैं। ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार विभिन्न राज्यों के साथ सीमाओं पर सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। ठाकुर गृह मंत्रालय का प्रभार भी संभाल रहे हैं। उन्होंने इस घटना की निंदा की और कहा कि सुरक्षा में सेंध की जांच विशेष जांच टीम (एसआईटी) द्वारा की जाएगी और प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here