हमसे जुड़े

Follow us

38 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पिहोवा में चो...

    पिहोवा में चोरी के मामले एक गिरफ्तार

    Pehowa News
    Pehowa News: पिहोवा में चोरी के मामले एक गिरफ्तार

    चोरीशुदा बाइक व बैटरियां बरामद | Kurukshetra News

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। Pehowa News: कुरूक्षेत्र जिले के पिहोवा में पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी को आज पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। आरोपी की पहचान अमरीक उर्फ मिक्कू निवासी कैथल के तौर पर हुई। पटवा गांव निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को 3 सितंबर को दी शिकायत में बताया था कि 2 सितम्बर की रात को समय करीब 10 बजे उसने अपने घर के अगन में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी। Kurukshetra News

    बाइक के पास कम्बाईन मशीन भी वहीं पर खड़ी थी। 3 सितम्बर की सुबह समय करीब 3 बजे जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा की उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं था। कम्बाईन मशीन की 2 बैटरी भी गायब थी। कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया था। जिसकी शिकायत पर थाना शहर पेहवा मे मामला दर्ज शुरू की गई। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को दी गई। 10 सितम्बर को अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने घर में घुसकर मोटरसाइकिल व बैटरी चोरी करने के आरोपी अमरीक उर्फ मिक्कू वासी कैथला को गिरफ्तार कर लिया। Kurukshetra News

    यह भी पढ़ें:– गौरक्षा दल ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुएँ से निकाला सांड

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here