हमसे जुड़े

Follow us

40.2 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अष्टमी के अवस...

    अष्टमी के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन

    Kairana
    Kairana: अष्टमी के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: रविवार को मानवधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से अष्टमी के अवसर पर कस्बे के मोहल्ला आर्यपुरी स्थित पंचायत घर में एक विशाल भंडारा आयोजित किया गया है, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील ठाकुर मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि मानवधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन मजलूमों व महिला उत्पीड़न के खिलाफ कार्य करता है। संगठन अपनी गरिमा के दायरे में रहकर समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए सदैव तत्पर रहता है। Kairana

    राष्ट्रीय वरिष्ठ पदाधिकारी संजीव तंवर ने कहा है कि वर्तमान समय में आमजन सुरक्षित है। व्यक्ति की सुरक्षा में सरकार का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि फिलहाल देश व प्रदेश में अच्छी सरकार है, जिसका साथ आम आदमी के साथ है। देश में व्यापारी से लेकर किसान-मजदूर तक को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता सच्चाई के साथ अपने कर्त्तव्य का निर्वहन कर रहा है। Kairana

    इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव अमर सिंह भाटी, किसान मोर्चा के रामबीर यादव, राष्ट्रीय वरिष्ठ पदाधिकारी मंजू चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गुर्जर, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तनवीर अहमद अंसारी, जिला महामंत्री शामली विशाल भारद्वाज, प्रदेश प्रभारी हरियाणा वकील अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इरफान, मंडल उपाध्यक्ष शौकीन मंसूरी आदि मौजूद रहे। Kairana

    यह भी पढ़ें:– जंधेड़ी में श्रीगणेशोत्सव पर किया हनुमान चालीसा का पाठ