Kurukshetra Road Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से पेड़ से टकराई कार चालक की मौत

Published On

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। Kurukshetra Road Accident: कुरुक्षेत्र में सड़क दुर्घटना में करनाल निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना उस वक्त हुई जब ट्रैक्टर की साइड लगने से होंडा सिटी कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान संजीव उप्पल निवासी सेक्टर-36 करनाल के रूप में हुई। संजीव कुरुक्षेत्र से अपनी कार में करनाल अपने घर लौट रहा था। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। Kurukshetra Nerws

राजेश कुमार ने बताया कि उसका भाई संजीव उप्पल शुक्रवार शाम करीब 6:15 बजे सेक्टर 4 और 8 के चौराहे से उमरी रोड से होता हुआ करनाल आ रहा था। तभी नीले रंग के मार्का फॉर्म ट्रैक्टर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उसके भाई की कार को साइड मार दी। इस टक्कर के झटके में कार सड़क से नीचे खदान में पेड़ से टकरा गई। उसके भाई के साथ काम करने वालों ने हादसे की सूचना उसे दी। सूचना मिलते ही वह अपनी भाभी बीना के साथ कुरुक्षेत्र पहुंचा।

यह भी पढ़ें:– Parliament Winter Session: शीतकालीन सत्र में भी सुनाई देगी एसआईआर की गूंज

About The Author

Related Posts