शिव सेना के 16 बागी विधायकों को नोटिस

Published On

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने शनिवार को शिव सेना के 16 बागी विधायकों को नोटिस भेजा।
श्री जिरवाल ने शुक्रवार को कानूनी राय लेने के बाद बागी विधायकों को नोटिस भेजा। दूसरी तरफ शिवसेना के बागी विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे ने विधानसभा उपाध्यक्ष के खिलाफ खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। नोटिस के बारे में शिव सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा हो सकती है। भाजपा खेमे में भी इस पर बात हो रही है।
इस बीच, शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने श्री शिंदे के पुत्र श्रीकांत शिंदे के ठाणे के उल्हासनगर स्थित कार्यालय मे तोड़फोड़ की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts