हमसे जुड़े

Follow us

24.4 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More

    जम्मू के अरनिया सेक्टर में पूरी रात पाकिस्तान आंतकवादियों ने दागे मोर्टार

    Pakistan, Firing, Jammu

    दिल्ली (एजेंसी) पिछले कई दिनों से सीमा पर सीज़फायर का उल्लंघन कर रहा पाकिस्तान अभी भी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। सोमवार देर रात से ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के अरनिया और आरएसपुरा सेक्टर में फायरिंग की । पाकिस्तान की ओर से पूरी रात मोर्टार दागे गए । बता दें कि रविवार से ही पाकिस्तान रुक-रुक कर फायरिंग कर रहा है।

    सोमवार को भी दागे थे मोर्टार

    सोमवार को भी पाकिस्तान ने मोर्टार दागे थे, जिसमें से एक अरनिया के थाने में गिरा था। इस दौरान पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा था। गोलीबारी को देखते हुए बीएसएफ और पुलिस ने गांव वालों से अपने घर से बाहर ना निकलने को कहा है। गोलीबारी के कारण ही सोमवार को अरनिया के आस-पास के 5 किमी. क्षेत्र के सभी स्कूलों को बंद किया गया था।

    भारत के कड़े रुख से पस्त हुआ पाकिस्तान

    इससे पहले रविवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ से फायरिंग रोकने की अपील की थी. उसकी यह अपील उस समय आई, जब बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के सियालकोट इलाके में कई लोग मारे गए थे। पिछले तीन दिनों से जम्मू में इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग हो रही थी । पाकिस्तानी रेंजर्स रिहाइशी इलाकों में भी मोर्टार दाग रहे थे, जिसके बाद बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई बंकरों को तबाह कर दिए।