डॉ. पुनीत रिझवानी बने एपीआई राष्ट्रीय गवर्निंग बॉडी मेंबर

डॉ. पुनीत रिझवानी बने एपीआई राष्ट्रीय गवर्निंग बॉडी मेंबर

Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Jaipur News: राजस्थान के चिकित्सा जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जयपुर के डॉ. पुनीत रिझवानी ने एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स की गवर्निंग बॉडी के हाल ही में हुए चुनाव में सदस्य चुने गए। खास बात ये है कि देशभर से चुने गए छह सदस्यों में डॉ रिझवानी को सबसे अधिक मत मिले। डॉ रिझवानी का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। चुनाव के परिणाम 6 सितंबर को मुंबई स्थित संस्था मुख्यालय में घोषित किए गए। डॉ. रिझवानी वर्तमान में महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जयपुर में मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष हैं। डॉ रिझवानी की यह उपलब्धि राज्य के लिए गर्व का विषय है। उनके प्रयासों से राज्य के फिजिशियन्स को अकादमिक एवं शोध सहयोग के नए अवसर मिलेंगे।

Jaipur News (2)
Jaipur News: डॉ. पुनीत रिझवानी बने एपीआई राष्ट्रीय गवर्निंग बॉडी मेंबर

About The Author

Related Posts