पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक दिन विराम के बाद शुक्रवार को इजाफा कर दिया। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम 80-80 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं, जिससे यहां पेट्रोल 97.81 रुपये और डीजल 89.07 रुपये लीटर हो गया है। तेल कंपनियां ने बीते चार दिनों में तीन बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर कीमत में 2.40 रुपए तक इजाफा कर दिया है। कंपनियों ने 137 दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे से अधिक की बढोतरी के साथ 112.51 और 96.70 रुपये प्रति लीटर पर मौजूद हैं।

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल इसके कारण 13 वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 119.30 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.08 प्रतिशत की बढोतरी के साथ 112.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

   महानगर             पेट्रोल             डीजल

  • दिल्ली              97.81             89.07
  • कोलकाता       107.18             92.22
  • मुंबई              112.51             96.70
  • चेन्नई              103.67             93.71

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts