हमसे जुड़े

Follow us

19.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home देश पीएनजी और सीए...

    पीएनजी और सीएनजी गैस महंगी

    CNG PNG Price

    नई दिल्ली। आम आदमी को महंगाई से राहत मिलती नहीं दिख रही है। आईजीएल ने पीएनजी के दाम में एक बार फिर दो रुपये की बढ़ोतरी कर दी। ऐसा 10 दिन में दूसरी बार हुआ है। आईजीएल के अनुसार घरेलू पीएनजी प्राइस के दाम दो रुपये प्रति एससीएम बढ़ाए गए हैं। नई कीमतें 13 अक्टूबर 2021 यानी आज से लागू हो गई हैं। दाम बढ़ने के बाद गौतम बुद्ध नगर में पीएनजी के दाम 34.86/एससीएम होगा।

    इससे पूर्व एक अक्टूबर को पीएनजी की कीमतें दिल्ली में 2.10 रुपया प्रति यूनिट बढ़ाई गई थी। वहीं नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में ये दाम 2 रुपया प्रति यूनिट बढ़ा दिया गया था। लिहाजा दिल्ली में पीएनजी 33.01 रुपया प्रति यूनिट कर दी गई थी। वहीं, एनसीआर में ये 32.86 रुपया प्रति यूनिट की गई थी।

    अब 13 अक्टूबर से दिल्ली में पीएनजी के दाम 35.11 प्रति यूनिट, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में पीएनजी के दाम 34.86 रुपये प्रति एससीएम होगा। जबकि, रेवाड़ी, करनाल में पीएनजी के दाम 33.92 रुपये प्रति एससीएम होंगे। वहीं मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 38.97 रुपये प्रति एससीएम होंगे।

    इसके अलावा दिल्ली में सीएनजी की कीमतें 49.76 रुपये प्रति किलो, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 56.02 रुपये प्रति किलो होगी। जबकि, गुरुग्राम में सीएनजी का दाम 58.20 रुपये प्रति किलो होगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।