जयपुर में Transforming the Future of Corporate Governance' विषय पर भव्य कार्यशाला का आयोजन

ICSI जयपुर चैप्टर की AI कार्यशाला में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन पर मंथन

Published On

ICSI Jaipur Chapter AI Workshop: जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) जयपुर चैप्टर द्वारा होटल रामाडा, राजा पार्क, जयपुर में  AI विषय पर एक भव्य कार्यशाला (Workshop) का आयोजन किया गया। इस शानदार कार्यक्रम में सदस्यों (Members) ने भारी संख्या में उपस्थित होकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को बेहद सफल बनाया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईसीएआई के प्रेसिडेंट सीएस पवन जी चांडक ने विशेष रूप से शिरकत की। इसके साथ ही, एनआईडीसी ऑफ आईसीएआई के सचिव सीएस राहुल शर्मा, गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में काउंसिल मेंबर सीएस मनोज के. पुर्बे और सीएस सुरेश पांडे भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आज के इस विशेष अवसर पर जयपुर चैप्टर के चेयरमैन सीएस सुमित कुमार श्योराण द्वारा दो एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इसके साथ ही, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रेसिडेंट द्वारा सम्मानित किया गया और उन्हें प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

कार्यशाला के दौरान "Google Workspace Automations & office ready tools" (वक्ता: श्री अखिल पचोरी) और "Zero-Code Secretarial Automation: Crafting Custom HTML Utilities and Macros for Corporate Governance" (वक्ता: सीएस जगजीत सिंह गुलाती) जैसे महत्वपूर्ण सत्रों पर चर्चा की गई। अंत में, कार्यक्रम के समापन पर जयपुर चैप्टर के सचिव सीएस वरुण मेहरा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया और सभी पधारे हुए सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

About The Author

Related Posts