हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More

    Governor Kalraj Mishra Birthday: राज्यपाल कलराज मिश्र को राष्ट्रपति, पीएम ने दी जन्मदिन पर बधाई

    Kalraj Mishra
    Governor Kalraj Mishra Birthday: राज्यपाल कलराज मिश्र को राष्ट्रपति, पीएम ने दी जन्मदिन पर बधाई

    Rajasthan Governor Kalraj Mishra Birthday: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राज्यपाल कलराज मिश्र अपने जन्मदिन पर सोमवार को राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र के साथ गोविंददेव मंदिर पहुंचे। कलराज मिश्र ने जन-जन के आराध्य भगवान गोविंद देव की सपत्नीक पूजा अर्चना कर आरती उतारी। उन्होंने गोविंद देव से सभी का मंगल करने के साथ राष्ट्र की समृद्धि, सम्पन्नता और खुशहाली की कामना की। Kalraj Mishra

    इससे पहले राज्यपाल कलराज मिश्र के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने मिश्र के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं में काम करते हुए उन्होंने शुचिता के साथ आदर्श जीवन मूल्यों को जिया है। उन्होंने राज्यपाल के सेवाभाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने को अनुकरणीय बताया। Kalraj Mishra

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यपाल कलराज मिश्र को उनके जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। शाह ने राज्यपाल को राष्ट्रवाद से जुड़े देश और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ तथा मंगलमय जीवन की कामना की। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा सहित देश के विभिन्न राज्यों से मंत्रियों, सांसदों, विधायकों एवं विशिष्टजनों ने भी फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। Kalraj Mishra

    Team India Stuck in Barbados : बारबाडोस में फंसे विश्व चैंपियन! ये रही बड़ी वजह!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here