Punjab

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, विदेशी गैंगस्टरों से जुड़ा ऑपरेटिव गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके और पंजाब को स्वस्थ बनाया जा सके
पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ

निजी बस व जीप की आमने-सामने टक्कर, चार की मौत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

मोगा-बरनाला हाईवे पर गांव बोड़े के निकट हुआ हादसा | Road Accident

  • तीन घायल मोगा रेफर, दो को निहाल सिंह वाला के अस्पताल में भर्ती कराया

मोगा (सच कहूँ न्यूज)। मोगा जिले में शुक्रवार रात भीषण सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई ( Road Accident ) और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वो सभी एक शादी समारो?ह में शामिल होने के बाद अपने वाहन में बरनाला जिले के गांव ताजोके लौट रहे थे। रास्ते उनकी बोलेरो गाड़ी की एक बस से टक्?कर हो गई। घायलों में से तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बरनाला जिले के तपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव ताजोके से एक बारात मोगा आई थी।

हादसे के बाद बस चालक फरार | Road Accident

शादी समारोह के बाद बारात में आए युवक बोलेरो में वापस जा रहे थे। बोलेरो मोगा-बरनाला हाईवे पर गांव बोड़े के निकट पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रही मालवा बस सर्विस की एक निजी बस के साथ उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। बस में सिर्फ ड्राइवर था। भिड़ंत में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्?त हो गई। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया।

डीएसपी मनजीत सिंह के अनुसार मृतकों की पहचान दूल्हे के चचेरे भाई इकबाल सिंह, सुखदीप सिंह, भूषण एवं लक्खा के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 22 साल से लेकर 26 साल के बीच में है। चारों के दो-दो बच्चें बताए जा रहे हैं। तीन घायलों को मोगा रेफर किया गया है, जबकि दो घायलों को निहालसिंहवाला के दीप अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts