हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब: अब घर ...

    पंजाब: अब घर बैठे पुलिस को शिकायत दर्ज करा सकेंगे लोग

    पंजाब पुलिस के अफसरों के साथ सीएम भगवंत मान ने की बैठक
    सीएम भगवंत मान ने लांच किया शिकायत वेब पोर्टल

    चंडीगढ़(सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में सीएम भगवंत मान की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने नई सुविधा शुरू की है। अब लोग घर बैठे ही पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने के लिए www.pgd.punjabpolice.gov.in वेबसाइट शुरू की गई है। सोमवार को सीएम मान ने इसकी शुरूआत की। इसी वेबसाइट पर लोग उस पर हो रही कार्रवाई को भी देख सकेंगे।

    घर बैठे ही मिलेगी रिपोर्ट

    सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस पोर्टल पर शिकायत के बाद लोग उसे ट्रैक कर सकेंगे। यही नहीं इसी पोर्टल पर लोगों को उनकी शिकायत पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट भी मिलेगी। इसके जरिए लोगों को पुलिस के पास जाने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें इस पोर्टल पर नाम और मोबाइल नंबर से अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद शिकायत दर्ज की जा सकेगी।

    कार्रवाई से संतुष्ट नहीं तो कर सकते हैं अपील

    सीएम भगवंत मान ने कहा कि अगर कार्रवाई से कोई संतुष्ट नहीं तो फिर वह अपील कर सकते हैं। शिकायत की जांच के दौरान अगर जरूरत पड़ी तो पुलिस थाने या अफसर के पास बुलाया जाएगा। पंजाब सरकार की इस पहल से उन लोगों को सहूलियत मिलेगी, जो पुलिस थाने या अफसरों के दफ्तर के चक्कर काटने से डरते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here