हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश राहुल गांधी क...

    राहुल गांधी के रोड़ शो में उमड़ा कार्यकतार्ओं का हुजूम

    Rahul Gandhi, Road Show, Jaipur

    राहुल गांधी के आने पर उनका किया स्वागत

    जयपुर (एजेंसी)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का शनिवार को जयपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। सांगानेर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर गांधी के स्वागत के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और डा़ सी पी जोशी सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जयपुर पहुंचे गांधी के लिए कार्यकतार्ओं का हुजूम उमड़ पड़ा। हवाई अड्डे पर जबरदस्त नारेबाजी के बीच एक बस में सवार होकर श्री गांधी रोड शो के लिए रवाना हुए, जिनका जगह जगह कार्यकतार्ओं ने स्वागत किया।

    बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में झंड़े लिए नारेबाजी करते बस के साथ चलते रहे। रोड शो के मार्ग पर जगह जगह बनाए स्वागत मंचों पर वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकतार्ओं को संबोधित किया तथा राहुल गांधी के आने पर उनका स्वागत किया। रोड शो के दौरान बीच बीच में गांधी ने बस से उतर कर कार्यकतार्ओं से मुलाकात की।

    जैसे ही गांधी बस से उतरते हजारों कार्यकतार्ओं का हुजूम उन्हें घेर लेता और राहुल गांधी जिन्दाबाद का नारा गूंज उठता। कुछ मौकों पर तो श्री गांधी के सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा घेरा बनाकर उन्हें वापस बस में बिठाया। प्रदेश भर से इस रोड शो में शिरकत करने जयपुर आये कार्यकतार्ओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। रोड शो में कार्यकतार्ओं ने ढोल ताशे और नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया। इसके अलावा रोड शो के मार्ग के दोनोें और कार्यकर्ता पार्टी के झंडें थामे हुये थे।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें