ए. आर. रहमान आगामी टैंक-युद्ध फिल्म पिप्पा में देंगे संगीत

Published On

मुंबई (एजेंसी)। आॅस्कर विजेता मेस्ट्रो ए. आर. रहमान फिल्म पिप्पा में संगीत निर्देशन करेंगे। आरएसवीपी और रॉय कपूर फिल्म्स यह घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं कि आॅस्कर विजेता मेस्ट्रो ए.आर. रहमान, राजा कृष्ण मेनन निर्देशित और ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पेन्युली अभिनीत उनकी आगामी फिल्म पिप्पा के लिए संगीत देंगे। यह एक्शन से भरपूर पहली ऐसी वार फिल्म है, जो युद्ध के दिग्गज ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब ‘ द बर्निंग चाफीस ‘ पर आधारित है।

फिल्म ‘पिप्पा’ में ईशान खट्टर ब्रिगेडियर मेहता के किरदार में नजर आएंगे, जो 45वें कैवेलरी टैंक स्क्वाड्रन का हिस्सा रह चुके हैं और एक ऐसे अनुभवी सिपाही हैं जिन्होंने अपने भाई बहनों के साथ 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्व की ओर से मोर्चा संभाला था, और पड़ोसी देश बंगलादेश को स्वतंत्र किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author