बॉलीवुड में 20 साल पूरे करने जा रहे हैं अभिषेक

Published On

मुंबई। बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे करने जा रहे हैं। अभिषेक बच्चन ने वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में कदम रखा था। अभिषेक के बॉलीवुड में 20 साल होने जा रहे हैं। अपनी इस उपलब्धि को लेकर अभिषेक बच्चन भी खासा खुश और इमोशनल नजर आ रहे हैं। उन्होंने खूबसूरत पोस्ट के जरिए अपने इस सफर को याद भी किया है और हर उस शख्स को शुक्रिया भी बोला है जिन्होंने उनके करियर में सक्रिय भूमिका निभायी।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author