अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।
शिक्षा और रोजगार
सलमान खान को धमकी, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ
Published On
नई दिल्ली (एजेंसी)। मुम्बई पुलिस ने सलीम खान और उनके बेटे एवं अभिनेता सलमान खान को धमकी भरा पत्र मिलने के मामले में बुधवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुंबई पुलिस ने सलीम खान और सलमान खान के बयान दर्ज किये थे तथा अभिनेता के बांद्रा उपनगर स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने सलमान के दो अंगरक्षकों के भी बयान दर्ज किए हैं। एक पुलिस सूत्र के अनुसार, पत्र में कहा गया है,‘सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द आपका मूसेवाला जैसा हश्र होगा, जी.बी और एल.बी…। यह कयास लगाया जा रहा है कि जी.बी और एल.बी का मतलब गैंगस्टर गोल्डी बरार तथा लॉरेंस बिश्नोई हो सकता है। हालांकि पुलिस ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।