पावन अवतार दिवस की खुशी में जरूरतमंदों को दिया राशन

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल
बरनाला। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार दिवस के मद्देनजर ब्लॉक बरनाला, धनौला के गांव खुड्डी कलां की साध-संगत ने जरूरतमंद को घरेलू जरूरत का राशन बांटा। इस संबंधी जानकारी देते साध-संगत जिम्मेदार महा सिंह इन्सां और भंगीदास जगतार सिंह इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरू जी की महान शिक्षाओं के अंतर्गत ही साध-संगत की तरफ से पूज्य गुरू जी के जन्मदिन की खुशी में जरूरतमंद को हर महीने की तरह इस बार भी राशन मुहैया करवाया गया है, जिसमें घरेलू प्रयोग के लिए महीने का पूरा राशन शामिल है। उन्होंने बताया कि संबंधित परिवार को डेरा श्रद्धालु परिवारों की ओर से पिछले तकरीबन 3 सालों से लगातार राशन मुहैया करवाया जा रहा है क्योंकि घर में कमाने वाला कोई भी नहीं है।

इस बार राशन देने की सेवा मि. मलकीत सिंह इन्सां के समूह परिवार की ओर से की गई है। इस मौके बलवीर इन्सां, रणबीर इन्सां, साध राम इन्सां, जोगिन्द्र इन्सां, अनमोल इन्सां, रमनदीप इन्सां, प्रिंस इन्सां, कुलविन्दर इन्सां, मलकीत इन्सां, सुखदीप इन्सां, परमजीत काला, जसविन्दर इन्सां, मेजर इन्सां आदि और साध-संगत उपस्थित थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts