जिम्नास्टिक खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Published On

 ‘नन्हें पंख-एक उड़ान आसमां की ओर’ समारोह का किया आयोजन

एडीसी अजय चोपड़ा ने बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए किया प्रोत्साहित

सच कहूँ/विनोद शर्मा फतेहाबाद। जिला विकास एवं संसाधन केंद्र में जिम्नास्टिक खिलाड़ियों द्वारा जिला प्रशासन के धन्यवाद हेतु एक भव्य सम्मान समारोह ‘नन्हें पंख-एक उड़ान आसमां की ओर’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा व नगराधीश सुरेश कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर एडीसी अजय चोपड़ा ने बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि खेल जीवन का आधार है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। जिम्नास्टिक खेल एक राष्ट्रीय खेल है। इस खेल में भी युवाओं का भविष्य उज्ज्वल है। सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए अथक प्रयास किए गए है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए है। कार्यक्रम में जिम्नास्ट विशाल ग्रुप द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दी गई जिसमें बच्चों ने खूब वाहवाही बटोरी। जिम्नास्टिक खिलाड़ियों द्वारा जिम्नास्टिक खेल का प्रदर्शन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी अतिथियों ने दांतो तले उंगली दबा ली।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author