हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ट्रक के नीचे ...

    ट्रक के नीचे आने से स्कूटी चालक की मौत

    Bhiwani News
    Bhiwani News: ट्रकों की आमने सामने की भिडंत, आग लगने से चालक जिंदा जला

    सच कहूँ/मुकेश कुमार हांसी। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हिसार चुंगी के समीप ट्रक के नीचे आने से एक स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। हादसे में स्कूटी सवार रमेश खुराना नामक व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    मामले की जानकारी देते हुए रमेश खुराना ने बताया कि वह गोल कोठी निवासी कुलदीप के साथ उसकी स्कूटी पर सवार होकर खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जा रहे थे कि हिसार चुंगी के समीप पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनको क्रॉस करते वक्त स्कूटी के हैंडल पर टक्कर मार दी जिससे स्कूटी का बैलेंस बिगड़ गया और कुलदीप स्कूटी सहित सड़क पर जा गिरे जिससे ट्रक का पिछला पहिया कुलदीप के शरीर के ऊपर से गुजर गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया परंतु आसपास के लोगों ने पीछा कर ट्रक चालक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।