हमसे जुड़े

Follow us

26.4 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home देश जम्मू-कश्मीर ...

    जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, दो आतंकी ढेर

    Srinagar
    Srinagarजम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, दो आतंकी ढेर

    श्रीनगर (एजेंसी)। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम की और दो आतंकियों को मार गिराया। श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस को 21 अक्टूबर को सीमा पार से भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों द्वारा उरी सेक्टर में घुसपैठ की विशिष्ट जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा गया था और आॅपरेशन नरसिम्हा भैरव के अंतर्गत घुसपैठ रोधी ग्रिड को मजबूत किया गया था।

    प्रवक्ता ने कहा कि लगातार बारिश और खराब दृश्यता के कारण खराब मौसम का फायदा उठाते हुए हथियारबंद आतंकवादियों के एक समूह ने नियंत्रण रेखा के पार घुसपैठ करने की कोशिश की। दोपहर लगभग तीन बजे सतर्क सैनिकों ने उस समूह को रोक लिया, जिसके बाद दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि भीषण गोलीबारी आखिरी समय तक जारी रही जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि समूह के अन्य आतंकवादी मृत आतंकवादियों के शवों को एलओसी पार लेकर चले गए। उन्होंने बताया कि इलाके की पूरी रात निगरानी की गई थी।

    उन्होंने कहा कि 22 अक्टूबर को घटना स्थल की गहन जांच की गई और दो एके सीरीज की राइफल, छह पिस्तौल, चार चीनी ग्रेनेड, कंबल और खून से सने दो बैग बरामद हुए, जिनमें पाकिस्तानी और भारतीय नोट, पाकिस्तानी दवाएं और खाने-पीने का सामान और भारी मात्रा में युद्ध सामग्री प्राप्त की गई। आकलन के अनुसार, खून से सने दो बैग की बरामदगी से पुष्टि होती है कि कम से कम दो आतंकवादी गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिससे उन्हें अपना भारी बैग छोड़ने और नियंत्रण रेखा के पार भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। प्रवक्ता ने कहा कि खराब मौसम के कारण, खोज अभियान निलंबित कर दिया गया है और मौसम खुलने पर फिर से शुरू होगा, जबकि अभियान जारी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here