सरसा व शाह सतनाम पुरा ब्लॉक के सेवादारों ने 500 से अधिक जरूरतमंद लोगों को बांटे फल-फ्रूट

गरीब व बेसहारा लोगों की मदद करना ही सच्ची इन्सानियत: डीएसपी

सच कहूँ/सुनील वर्मा
सरसा। पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज की पावन स्मृति में डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने विशेष आवश्यकता (नि:शक्तजन/मंदबुद्धि) वाले महिला, पुरुष व बच्चों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए है। डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए शहर के गरीब, विशेष आवश्यकता वाले लोगों को उनके आश्रम में जाकर गर्म कपड़े, फल-फ्रूट की टोकरियां व बिस्किट पैकेट सहित अन्य खाद्य सामग्री बांट रहे है।

इसी कड़ी में सोमवार को सरसा व शाह सतनाम पुरा ब्लॉक के महिला व पुरुष डेरा अनुयायी हिसार रोड पर मोरीवाला के समीप स्थित भाई कन्हैया आश्रम में पहुंचे और 500 से अधिक विशेष आवश्यकता वाले महिला, पुरुष व बच्चों को खाद्य सामग्री व गर्म कपड़े वितरित किए। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उप पुलिस अधीक्षक संजय बिश्रोई ने शिरकत की। जबकि कार्यक्रम में विशेष मेहमान के रुप में भाई कन्हैया आश्रम के संचालक गुरविन्द्र सिंह ने शिरकत की। जिला स्वर्णकार संघ के प्रधान सुखविन्द्र सोनी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरसा ब्लॉक भंगीदास कस्तूर सोनी इन्सां ने की।

लोगों की मदद करना ही सच्ची इन्सानियत

उप पुलिस अधीक्षक संजय बिश्रोई ने कहा कि गरीब व बेसहारा लोगों की मदद करना ही सच्ची इन्सानियत है और डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार इन लोगों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश कर रहे है। बिश्रोई ने कहा कि जिला प्रशासन भी इन सेवादारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा है। वहीं उन्होंने डेरा अनुयायियों से आह्वान किया कि वे समाज में फैले नशे के खिलाफ भी व्यापक स्तर पर अभियान चलाए। ताकि समाज से नशे रुपी बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकें।

सेवादार भाई-बहनों का सेवा करने का जज्बा काबिले तारीफ: गुरविन्द्र सिंह

भाई कन्हैया आश्रम के संचालक गुरविन्द्र सिंह ने डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग व इस फोर्स को बनाने वाले पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब भी देश में कहीं आपदा आती है तो ये सेवादार सबसे पहले पहुंचकर लोगों की मदद करते है। उन्होंने कहा कि इन सेवादार भाई-बहनों की सेवा करने का जज्बा काबिले तारीफ है। वहीं डेरा अनुयायियों से खाद्य सामग्री व सामान पाकर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों, महिलाओं व पुरुषों में एक अलग ही खुशी दिख रही थी। इस अवसर पर सरसा व शाह सतनाम पुरा ब्लॉक के सेवादार भाई-बहन मौजूद रहे।
—————————
जिला स्वर्णकार संघ के प्रधान सुखविन्द्र सोनी ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्यो का किसी से कोई मुकाबला नहीं है। सेवादारों के इन कार्यो की जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है। मैं सेवादारों की सेवा भावना हो सैल्यूट करता हूँ।

साध-संगत बनी बेसहारों की मददगार

सरसा ब्लॉक भंगीदास कस्तूर सोनी इन्सां व 15 मैम्बर जीत बजाज इन्सां ने कहा कि पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज की पावन स्मृति में डेरा अनुयायियों की ओर से पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए विशेष आवश्यकता वाले लोगों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े बांटे जा रहे है। इसके अलावा इन्हें फल-फ्रूट, बिस्किट पैकेट व अन्य खाद्य सामग्री दी जा रही है। आज सरसा व शाह सतनाम पुरा ब्लॉक की साध-संगत ने भाई कन्हैया आश्रम में 250 और शहर में अन्य जगहों पर 250 से अधिक गरीब व बेसहारा लोगों खाद्य सामग्री व गर्म कपड़े बांटे गए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।