हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home देश दक्षिणी कश्मी...

    दक्षिणी कश्मीर से आतंकियों के सात सहयोगी गिरफ्तार

    Chinese Fake company

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सात सहयोगियों गिरफ्तार कर ग्रेनेड और हथियार बरामद किए है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि विशेष सूचना के आधार पुलिस दलों ने शोपियां जिले के दाचीपोरा, मीमेंडर और वेहिल गांवों रात को छापेमारी कर आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सात सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।

    उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से दो हथगोले और अन्य गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादी सहयोगियों की पहचान समीउल्लाह चोपन, हिलाल अहमद वानी, रमिज अहमद वानी, रऊफ अहमद वानी, जाहिद अहमद वानी, फैजान अहमद खान और शाहिद अहमद राथर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच की जा रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।