हमसे जुड़े

Follow us

24.5 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    केरल: बारिश, बाढ़ और भूस्खलन का कहर, 24 घंटे में 20 की मौत

    Landslides, Rains, Kerala, Flood

    26 साल बाद खोले गए इडुक्की बांध के गेट

    तिरुवनंतपुरम:

    केरल में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में बुधवार से गुरुवार के बीच 20 लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन अधिकारियों के मुताबिक, सबसे ज्यादा इडुक्की जिले में 10 लोगों की जान गई।

    यहां के अदिमाली में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इनके अलावा वायनाड, पलक्कड़ और कोझीकोड़ से तीन लोगों के लापता होने की खबर है। उधर, इडुक्की बांंध बारिश की वजह से भर गया है। 26 साल बाद इसका गेट खोला गया।

    इससे पहले इदामालयार बांध के चार गेट खोले गए। इससे 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसका जलस्तर क्षमता (169 मीटर) से करीब एक मीटर ज्यादा हो गया था। राज्य के हालात का आंकलन करने के लिए मुख्यमंत्री पी विजयन ने आपात बैठक बुलाई।

    उन्होंने कहा, “हमने सेना, नौसेना, तटरक्षक बल और एनडीआरएफ को बुलाया है। एनडीआरएफ की तीन टीमें पहुंच गई हैं। दो टीम जल्द ही पहुचेंगी। नेहरू ट्रॉफी बोट रेस रद्द कर दी गई है।”

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें