हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश वयोवृद्ध गायक...

    वयोवृद्ध गायक भूपिंदर सिंह का निधन

    Singer Bhupinder Singh

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रसिद्ध पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का लंबी बीमारी के बाद सोमवार शाम मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। गायक विशाल ददलानी ने भूपिंदर सिंह के निधन की पुष्टि करते हुए ट्वीटर पर लिखा, ह्लयादों में भूपिंदर सिंह जी। एक अच्छे समय की आवाज के साथ। दुखद है कि उन्हें लताजी का अनुसरण करना चाहिए, जैसा कि उन्होंने आरडीबी बर्मन द्वारा रचित और गुलजार साहब द्वारा लिखे गए गीत ह्यनाम गुम जायेगाह्ण बहुत खूबसूरती से गाया था। उनकी आवाज ही पहचान है, और हमें याद रहेगी।

    वह एक गजल गायक थे, उनका विवाह भारतीय-बंगलादेशी गायिका मिताली सिंह से हुआ था। उन्होंने किशोर कुमार और मोहम्मद रफी के साथ कुछ लोकप्रिय युगल गीत गाए थे। उन्होंने चेतन आनंद की हकीकत में मोहम्मद रफी, तलत महमूद और मन्ना डे के साथ ‘होके मजबूर मुझे उसे बुलाया होगा’ गाना भी गाया था

    भावपूर्ण संगीत कई वर्षों तक जीवित रहेगा

    महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दिग्गज गायक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने ट्वीट किया, ‘प्रसिद्ध पार्श्वगायक भूपिंदर सिंह के निधन की खबर बेहद दुखद है। खूबसूरत आवाज के साथ भूपिंदर सिंह ने हमें कुछ सबसे यादगार गाने और गजलें दीं।

    उनका भावपूर्ण संगीत कई वर्षों तक जीवित रहेगा। उन्होंने भूपेंद्र की पत्नी मिताली सिंह और शोक संतप्त परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति भी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। भूपेंद्र सिंह का जन्म छह फरवरी 1940 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता प्रोफेसर नत्था सिंह भी एक बेहतरीन संगीतकार थे। वर्ष 1978 में रिलीज हुई एक फिल्म में गुलजार के लिखे गाने ‘वो जो शहर था’ से उन्हें प्रसिद्धि हासिल हुई। भूपेंद्र ने 1980 में बंगलादेश की गायिका मिताली मुखर्जी से शादी की थी। उनके कोई संतान नहीं है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here