हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें इंडोनेशिया मे...

    इंडोनेशिया में भूस्खलन से छह मरे, 10 लापता

    Indonesia landslide

    मॉस्को (स्पूतनिक)। इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन (Indonesia landslide) की घटना में छह लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य लापता हो गए। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी है। सुलावेसी द्वीप में बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य लापता हो गये। जबकि इस आपदा में हजारों लोग बेघर हो गये हैं।

    जकार्ता पोस्ट अखबार के अनुसार दक्षिण सुलावेसी में मंगलवार को अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ और भूस्खलन के कारण सैंकड़ों घर और पुल तहस-नहस हो गए। इसमें गोवास जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार कुछ भूस्खलन में दब गये हैं और अन्य की करंट लगने से मर गये हैं। स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है और लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।