अधिवक्ता के चेंबर से रुपये व दस्तावेजों से भरा बैग चोरी करने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

अधिवक्ता के चेंबर में चोरी का मामला सुलझा, दूसरा आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज़)। Bhiwani News: भिवानी सीआईए स्टाफ-2 की टीम ने अधिवक्ता के चेंबर से बैग चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवक्ता भीम सिंह ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने चेंबर में बैठकर न्यायालय संबंधी कार्य कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपना बैग चेंबर में रखा हुआ था। कुछ समय बाद अज्ञात व्यक्ति उनके चेंबर से बैग चोरी कर ले गया। चोरी किए गए बैग में नकदी, महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा एक मोबाइल फोन रखा हुआ था। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 के मुख्य सिपाही हरि सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दूसरे आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव कलिंगा निवासी सिद्धार्थ के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से अधिवक्ता के चोरी किए गए दस्तावेज बरामद किए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया। वहीं, अभियोग में इससे पूर्व आरोपी रविकांत को गिरफ्तार कर एक मोबाइल फोन बरामद किया गया था।

Bhiwani News
Bhiwani News: पुलिस गिरफ्त में चोरी का आरोपी।

About The Author

Related Posts