नरवाना के फ्रैन कलां को 1.43 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी बोले, नरवाना बनेगा तरक्की का नया केंद्र

Published On

नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य गांवों को शहरों जैसी सुविधाओं से सुसज्जित करना है। तेजी से बदलते हरियाणा में नरवाना क्षेत्र विकास के नए अध्याय लिख रहा है और आने वाले वर्षों में यह इलाका तरक्की का प्रमुख केंद्र बनेगा। शनिवार को गांव फरेण कलां में आयोजित जनसभा के दौरान कैबिनेट मंत्री ने करीब 1 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

उन्होंने लगभग 88.25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले ग्राम सचिवालय की आधारशिला रखी, जिससे ग्रामीणों को पंचायत संबंधी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इसके अलावा 24 लाख रुपए की लागत से बनी दो पक्की गलियों का उद्घाटन तथा करीब 31 लाख रुपए की लागत से बनने वाले राजकीय पशु औषधालय का शिलान्यास भी किया। जनसभा को संबोधित करते हुए कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। 

उन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा रखी गई खेल स्टेडियम, पेयजल पाइपलाइन, विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला, चारदीवारी, श्मशान घाटों में शेड तथा खेतों के रास्तों सहित विभिन्न विकास मांगों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा कराने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया तथा उन्हें पगड़ी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन अमित ढाकल, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सैनी, मंडल अध्यक्ष सत्यवान शर्मा, सरपंच रामकुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Narwana News
Narwana News: विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी।

About The Author

Related Posts