हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Drug Smuggler: 14 क्विंटल से अधिक डोडा पोस्त जब्त, तस्कर गिरफ्तार

    Drug Smuggler
    74 कट्टे डोडा पोस्त जब्त, तस्कर गिरफ्तार

    Drug Smuggler: केकड़ी (सच कहूं न्यूज)। भिनाय थाना पुलिस की टीम ने नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी में एक ट्रक से 14 क्विंटल 70 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद कर ट्रक चालक चंद्र प्रकाश जाट पुत्र मगना राम (26) निवासी भुरटिया थाना नागाणा जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोलर पैनल के पार्ट्स की आड़ में डोडा पोस्त की तस्करी कर रहा था। एसपी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में रेंज आईजी लता मनोज कुमार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम और आपराधिक गतिविधि में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। Drug Smuggler

    इसी दौरान डीएसटी के कॉन्स्टेबल नवल सिंह को मुखबिर से तस्करी के बारे में मिली सूचना पर एडिशनल एसपी नितेश आर्य व सीओ संजय सिंह के सुपरविजन एवं एसएचओ नाहर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सूचना के अनुसार गठित पुलिस टीम द्वारा बांदनवाड़ा से आगे नसीराबाद रोड नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी कर जोधपुर नंबर के एक ट्रक को रुकवा कर चेक किया। जिसमें सोलर पैनल के पार्ट्स की आड़ में अवैध डोडा पोस्त के 74 कट्टे छुपाए हुए थे, जिनका वजन 14 क्विंटल 69.950 हुआ। इस पर आरोपी ट्रक ड्राइवर चंद्र प्रकाश जाट को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया। Drug Smuggler

    यह भी पढ़ें:– Monsoon Update: बरसेंगे जमकर बदरा, चमक कर गिरेगी बिजली, आईएमडी के अलर्ट से फिजा है बदली-बदली

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here