True Friendship: सच्चे प्यार और स्वार्थी रिश्तों में क्या है अंतर? देखें पूज्य गुरु जी के अनमोल वचन

कलियुग में चापलूसी बनी हथियार, पहचानिए कौन है आपका सच्चा मित्र

Published On

Anmol Vachan: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां (Saint Dr. Gurmeet Ram Rahim Singh Ji Insan) फरमाते हैं कि प्रेम के अक्षर अढ़ाई हैं, लेकिन अल्लाह, वाहेगुरु, राम ने सारी बहारें, सारी खुशियां इन अढ़ाई अक्षरों में ही छुपा रखी हैं। प्यार का मतलब जिसकी समझ में आ गया वो दोनों जहां की खुशियां इस जहां में हासिल कर लिया करते हैं।

पूज्य गुरु जी फरमाते हैं कि यहां जिस प्यार का जिक्र है वो प्यार आत्मिक प्यार है, रूहानी प्यार हैै, ऐसा प्यार जिसमें कोई गर्ज नहीं। गर्जी (स्वार्थी) प्यार हमेशा कच्चा होता हैै जब तक कोई आपकी गर्ज पूरी करता है, जब तक हां में हां मिलाते हैं तो प्यार बना रहता है और जैसे ही हां में हां मिलाना बंद कर दिया, चाहे वो बाप-बेटा हो, चाहे पति-पत्नी हो, चाहे यार, दोस्त-मित्र हो। रिश्ता-नाता टूटने में ज्यादा देर नहीं लगती, लेकिन एक बात जेहन, दिमाग में रखिए कि जो ज्यादा चापलूस होते हैं उनकी बजाय वो लोग बेहतर हैं जो आपके मुंह पर आपका सच बता देंं, जो आपके मुंह पर आपकी कमी बताते हैं।

कई चापलूस दोस्त होते हैं, मान-बड़ाई देते रहते हैं और आदमी सोचता है कि मेरा मित्र यही है लेकिन वो तो एक चापलूस है। उसने आप से कोई काम लेना है या आपके पैसे से कोई चीज ले रहा है या आपसे फायदा उठा रहा है। शायद इसीलिए वह आपकी वाह-वाह कर रहा हो। इससे बढ़िया तो वो मित्र हैं जो ज्यादा आपकी वाह-वाह तो नहीं करते, लेकिन आप में अगर कोई कमी है तो आपके मुंह पर कह देते हैं कि तेरे में यह गंदी आदत है, इसको बदल डाल।

सो हजारों मित्रों से ऐसा एक मित्र काफी है जो आपको आपकी कमी बता डाले। इसलिए चापलूस लोगों से सावधान रहो। इस कलियुग में चापलूसी को एक हथियार के मानिद लोग इस्तेमाल में लाते हैं। मक्खनबाजी करते हुए वो काम निकलवाने के लिए आपको क्या से क्या बना देते हैं और जब काम निकल जाता है वो आपको मुंह तक नहीं लगाते, इस घोर कलियुग में ऐसा समय चल रहा है। 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts