ICC Cricket News: बुमराह बने आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द् ईयर

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

ICC Cricketer of the Year: दुबई (यूएई)। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के सर गारफील्ड सोबर्स पुरस्कार के लिए चुना गया जिन्होंने वर्ष 2024 में हर प्रारुप में कौशल, निरंतरता और सटीक प्रदर्शन में उत्कृष्टता की मिसाल कायम की। 31 वर्ष के बुमराह को सोमवार को आईसीसी का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुना गया और उन्हें वर्ष की टेस्ट टीम में भी जगह मिली। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड, इंग्लैंड के जो रुट और हैरी ब्रूक को अवॉर्ड की रेस में पीछे छोड़ा। ये सम्मान पाने वाले बुमराह पहले भारतीय तेज गेंदबाज हैं। ICC Cricket News

आईसीसी ने कहा कि जसप्रीत बुमराह को आईसीसी पुरस्कारों में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के सर गारफील्ड सोबर्स पुरस्कार के लिए चुना गया। वर्ष 2024 में उन्होंने टेस्ट और सीमित ओवरों के प्रारुप में विरोधी टीमों पर दबाव बनाए रखा। बुमराह से पहले भारत से राहुल द्रविड़ (2004), सचिन तेंदुलकर (2010), रविचंद्रन अश्विन (2016) और विराट कोहली (2017 और 2018) को यह पुरस्कार मिल चुका है।

आईसीसी ने कहा कि बुमराह के कौशल की झलक आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में मिलती है जिसमें उन्होंने 900 अंक का आंकड़ा पार किया और साल के आखिर में उनके नाम 907 अंक रहे जो रैंकिंग के इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाज के लिए सर्वोच्च हैं। बता दें कि बुमराह इस अवॉर्ड को जीतने वाले चौथे ही तेज गेंदबाज बने। उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल जॉनसन और पैट कमिंस ही बतौर तेज गेंदबाज इस अवॉर्ड को जीत पाए थे। ICC Cricket News

आशी किरण, रिदित टंडन, अयान भारती व शिखर वर्मा फाइनल में

About The Author

Related Posts