मुंबई के खिलाफ जीत की लय जारी रखेंगे दिल्ली डेयरडेविल्स

Published On

चेन्नई (एजेंसी)। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मंगलवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 14 के मुकाबले में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगे। दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस दोनों अब तक तीन-तीन मैच खेलकर दो-दो मुकाबले जीत चुके हैं। अंक तालिका में दिल्ली दूसरे और मुंबई तीसरे स्थान पर है। हालांकि दोनों टीमों के अंक एक बराबर हैं लेकिन दिल्ली का नेट रन रेट मुंबई के मुकाबले ज्यादा बेहतर है।

दिल्ली के मुंबई के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अभी अच्छी फॉर्म में

दिल्ली ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को आसानी से छह विकेट से हराया है। पंजाब ने 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन का स्कोर बनाया जबकि दिल्ली ने 18.2 ओवर में ही चार विकेट पर 198 रन बनाकर आसानी से मुकाबला जीत लिया। प्लेयर आॅफ द मैच बने शिखर धवन ने मात्र 49 गेंदों पर 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से 92 रन की मैच विजयी पारी खेली। दिल्ली के मुंबई के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अभी अच्छी फॉर्म में हैं और पंजाब के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने मात्र 17 गेंदों पर 32 रन की ठोस पारी खेली थी। मार्कस स्टॉयनिस ने मात्र 13 गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाकर दिल्ली को 10 गेंद शेष रहते आसान जीत दिला दी थी।

दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबला काफी निर्णायक होगा

मुंबई के पास ओपनिंग में रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक के रूप में दो बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं। इनके बाद सूर्यकुमार यादव भी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या भी रन बटोरने में सक्षम हैं। पोलार्ड तो मुंबई के पिछले मैच में प्लेयर आॅफ द मैच रहे थे। पोलार्ड ने 22 गेंदों पर नाबाद 35 रन में तीन शानदार छक्के लगाए थे। मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट के रूप में दो बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं जो अंतिम ओवरों में शानदार और कसी हुई गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबला काफी निर्णायक होगा और इसमें दोनों टीमों के सलामी बल्लेबाजों और गेंदबाजों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts