धनलक्ष्मी ने अल्माटी में जीता स्वर्ण

Published On

अल्माटी (एजेंसी)। भारत की शीर्ष धावक धनलक्ष्मी सेकर ने कोसानोव मेमोरियल 2022 एथलेटिक्स मीट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए 200 मीटर स्प्रिंट में स्वर्ण पदक जीता। धनलक्ष्मी ने रविवार को हुई प्रतियोगिता में 22.89 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि उनकी हमवतन दुती चंद 23.60 सेकंड में रेस पूरी कर तीसरे स्थान पर रहीं। धनलक्ष्मी स्वर्ण जीतने के बावजूद विश्व चैम्पियनशिप में क्वालीफाई नहीं कर पाईं, जिसके लिये उन्हें 22.80 सेकंड में दौड़ पूरी करनी थी। वह सरस्वती साहा द्वारा 2002 में बनाये गये 22.82 सेकंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ने से भी चूक गयीं। इसी बीच, टोक्यो ओलंपियन तजिंदरपाल सिंह तूर प्रतियोगिता में शुरूआत नहीं कर सके।

उनकी अनुपस्थिति में करणवीर सिंह (19.47 मीटर) ने भाग लिया और पुरुषों के शॉट पुट इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सरिता सिंह ने महिलाओं के हैमर थ्रो में 62.48 मीटर के थ्रो के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। महिलाओं की भाला फेंक प्रतियोगिता में अन्नू रानी ने और लॉन्ग जम्प में एंसी सोजन ने स्वर्ण पदक जीता। दोनों खिलाड़ी पहले ही बर्मिंघम में होने वाले 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिये क्वालीफाई कर चुकी हैं। अन्सू ने महिला भाला फेंक में अन्नू (62.29 मीटर) की अगुवाई में भारत ने क्लीन स्वीप किया, जिसमें शिल्पा रानी (56.16 मीटर) और संजना चौधरी (55.12 मीटर) पोडियम पर उनके पीछे रहीं। भारत ने कोसानोव मेमोरियल 2022 में कुल 25 पदक जीते, जिसमें 15 स्वर्ण शामिल रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts