GT vs MI IPL 2025: पांड्या पर भारी पड़ी गिल फाॅर्स, मुंबई इंडियंस को दी इतने रनों से पटखनी

Published On

GT vs MI IPL 2025: अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 (Indian Premier League 2025) के नौवें मुकाबले में बीती देर रात्रि गुजरात टाइटंस ने शानदार खेल दिखाते हुए मुंबई इंडियंस को 36 रनों से मात दे दी। साई सुदर्शन की बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजों के संयुक्त प्रदर्शन के दम पर गुजरात ने इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। GT vs MI

गुजरात टाइटंस टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और निर्धारित 20 ओवरों में 196 रन बना डाले। टीम की शानदार शुरूआत रही और शुभमन गिल (38 रन), साई सुदर्शन (63 रन) की पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी रही। गिल ने 27 गेंदों में शानदार 38 रन बनाए तथा जोस बटलर ने 24 गेंदों पर 39 रन की उपयोगी पारी खेली और आउट हो गए। वहीं मध्यक्रम में शाहरुख खान (9 रन), राहुल तेवतिया (0), रदरफोर्ड (18 रन) और राशिद खान (6 रन) कुछ खास नहीं कर पाए और जल्दी जल्दी पैवेलियन पहुँच गए। लेकिन साई सुदर्शन ने उम्दा पारी खेलते हुए 41 गेंदों में 63 रन ठोक डाले जोकि टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम रहे। मुंबई इंडियंस की ओर से हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए, जबकि ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान और राजू भाटी को एक-एक सफलता मिली।

मुंबई इंडियंस की शुरूआत बेहद खराब रही

दूसरी ओर 197 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरूआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में कप्तान रोहित शर्मा दो चौके लगाकर आउट हो गए। इसके बाद रियान रिक्लेटोन (6 रन) और रॉबिन मिंज (3 रन) भी कुछ खास नहीं कर पाए और जल्दी पवेलियन लौट गए। लेकिन सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में 48 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 36 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। लेकिन उनके आउट होते ही मुंबई की पारी बिखर गई। हार्दिक पांड्या 11 रन ही बना सके, जबकि नमन धीर (18) और मिचेल सैंटनर (18) नाबाद लौटे। मुंबई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर सिर्फ 160 रन ही बना सकी और मुकाबला 36 रन से हार गई।

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट झटके, जबकि कैगिसो रबाडा और आर. साई किशोर को एक-एक विकेट मिला। उनकी सटीक गेंदबाजी ने मुंबई इंडियंस को लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया। मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरी शिकस्त झेलनी पड़ी और अब तक टीम जीत का खाता नहीं खोल सकी है। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली और अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। GT vs MI

शाह सतनाम जी फुटबॉल चैंपियनशिप का शानदार आगाज, फाइनल मुकाबला आज

About The Author

Related Posts