कपिल और कार्तिक खेलेंगे चैरिटी गोल्फ

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव और पूर्व भारतीय लेफ्ट आर्म स्पिनर मुरली कार्तिक जुलाई में दिल्ली गोल्फ क्लब में चैरिटी गोल्फ खेलेंगे। 11 जुलाई को होने वाले 18 होल के इस इवेंट में कपिल और कार्तिक के जोड़ीदार शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर होंगे। इवेंट में इनके साथ नौ और खिलाड़ी शामिल होंगे। कपिल और कार्तिक प्रो-कम गोल्फ में हिस्सा लेते रहे हैं। शुभंकर और भुल्लर यूरोपियन टूर में विजेता रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts