ICC Champions Trophy 2025 Final: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड को झटका! ये बड़े खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर!

Published On

ICC Champions Trophy 2025 Final: दुबई। चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच के दौरान मैट हेनरी के कंधे में चोट लग गई थी। इस चोट के कारण अब वह न्यूजीलैंड और भारत के बीच होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में फिट होंगे या नहीं, इस पर अभी संशय बना हुआ है, हो सकता है कि वो फाइनल से बाहर हो जाएं। Champions Trophy 2025 Final

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हेनरी

न्यूजीलैंड की तरफ से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हेनरी को फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के आखिरी ओवरों में दो ओवर गेंदबाजी भी की थी। चोट के बाद मैदान में वापसी के बाद उन्हें डाइव लगाते हुए भी देखा गया था। बुधवार को मुकाबले के बाद कप्तान मिचेल सैंटनर ने हेनरी की उपलब्धता को लेकर आशावादी रुख भी दिखाया था, लेकिन अब मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा है कि फाइनल से लगभग 48 घंटे पहले भी हेनरी की फिटनेस पर संशय बना हुआ है। India vs New Zealand Final

स्टीड ने कहा कि मेरे हिसाब से हमारे लिए सकारात्मक बात यह है कि वह दोबारा गेंदबाजी करने उतरे थे। उनके कुछ स्कैन हुए हैं और हम उन्हें फाइनल खेलने का हर संभव मौका देना चाहते हैं। हालांकि इस वक्त उनकी स्थिति अब भी थोड़ी अनिश्चित है। हेनरी ने इस चैंपियंस ट्रॉफी में 16.7 की औसत से 10 विकेट लिए हैं। इनमें से पांच विकेट उन्होंने भारत के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में लिए थे, जो फाइनल में भी उनका प्रतिद्वंद्वी होगा और यह दुबई में खेला जाएगा। स्टीड ने आगे कहा कि वह अपने कंधे के बल गिरने के कारण अभी भी दर्द में हैं। उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएंगे। Champions Trophy 2025 Final

SA vs NZ, 2nd Semi-Final: दक्षिण अफ्रीका की हार के बाद कोच रॉब वाल्टर का आया बड़ा ब्यान!

About The Author

Related Posts