हरियाणा पर भारी पड़ी पुणेरी की पलटन

Published On

हरियाणा स्टीलर्स को प्रो कबड्डी लीग के छठे संस्करण में 34-22 से हरा दिया |Puneri Paltan

चेन्नई (एजेंसी)। पुणेरी पल्टन (Puneri Paltan) ने आॅलराउंड प्रदर्शन करते हुए हरियाणा स्टीलर्स को प्रो कबड्डी लीग के छठे संस्करण में 34-22 से हरा दिया। पुणेरी की दो मैचों में यह पहली जीत है। पुणेरी ने रेड से 16 और डिफेंस से नौ अंक हासिल कर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। पुणेरी को आॅलआउट से चार अंक भी मिले। हरियाणा ने रेड से 11 और डिफेंस से नौ अंक जुटाए।

हरियाणा एक बार भी पुणे टीम को आॅलआउट नहीं कर पाया। पुणेरी के लिए नितिन तोमर ने सात, मोरे जीबी ने छह और दीपक कुमार ने पांच अंक बटोरे। नितिन ने 16 रेड में सात अंक बनाए। हरियाणा के लिए विकास कंडोला ने सबसे ज्यादा आठ अंक बनाए। सुरेंदर नाडा ने चार और सुनील ने तीन अंक बनाए। पुणेरी की दो मैचों में यह पहली जीत है। पुणे ने कल यू मुम्बा के साथ 32-32 का टाई खेला था। इस मैच में भी नितिन तोमर ने सर्वाधिक 15 अंक बनाए थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो

 

About The Author

Related Posts