ट्रायथलन: मयंक ने 463 किमी. एंडुरोमन रेस जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, ऐसा करने वाले पहले एशियाई एथलीट

Published On

ट्रायथलन रेस में एथलीट को तैराकी, दौड़ और साइकिलिंग करनी होती है

खेल डेस्क। भारतीय एथलीट मयंक वैद ने दुनिया की सबसे कठिन रेस एंडुरोमन ट्रायथलन को रिकॉर्ड समय 50 घंटे 24 मिनट में जीत लिया। उन्होंने पिछले वर्ल्ड रिकॉर्ड को 2 घंटे 6 मिनट के बड़े अंतर से तोड़ा। इससे पहले बेल्जियम के जूलियन डेनेयर ने 52 घंटे 30 मिनट में यह रेस जीती थी। मयंक यह रेस जीतने वाले एशिया के पहले और दुनिया के 44वें एथलीट बन गए।

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में मंयक ने कहा, ‘‘यह दुनिया की सबसे पॉइंट टू पॉइंट ट्रायथलन रेस है। दुनिया में अब तक इसे सिर्फ 44 लोग ही जीत सके हैं। इससे ज्यादा लोग माउंट एवरेस्ट पर चढ़ चुके हैं। यह वास्तव में दुनिया की सबसे कठिन और क्रू ट्रायथलन है।’’

प्रतियोगियों ने 33.8 किमी तैरकर चैनल पार किया

यह एंडुरोमन ट्रायथलन रेस लंदन के मार्बल आर्क से शुरू हुई थी। इसमें प्रतियोगियों ने शुरुआत में 140 दौड़ लगाई। इसके बाद केंट तट से प्रतियोगियों ने 33.8 किमी तैरकर चैनल पार किया और फ्रांस के तट पर पहुंचे। यहां से प्रतियोगियों ने 289.7 किमी साइकिल चलाकर पेरिस में रेस खत्म की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे

About The Author

Related Posts