हमसे जुड़े

Follow us

29.7 C
Chandigarh
Saturday, April 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान श्रीगंगानगर: ...

    श्रीगंगानगर: दुकानदार की हत्या, बेटा और भाई घायल किया

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में हरियाणा सीमा से लगते संगरिया शहर में कोर्ट रोड पर सिर्फ एक रुपए की इलाइची की बात को लेकर दुकानदार की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार मृतक देवीलाल के बेटे और भाई को तेज धार वाले हथियार से गंभीर घायल कर दिया गया। दोनों को देर रात्रि संगरिया के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने हनुमानगढ़ के लिए रेफर कर दिया। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने देर रात को हत्या का मामला दर्ज कर दो युवकों को राउंडअप कर लिया है। आज मृतक दुकानदार का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस के मुताबिक संगरिया निवासी विनोद लोहार द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर उसके भाई देवीलाल की हत्या करने, देवीलाल के बेटे संदीप और भाई अशोक को गंभीर घायल कर देने के आरोप में रोहित तथा सुनील नामक युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here