हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Monday, March 16, 2026
More
    Home खेल एड्रिया टूर म...

    एड्रिया टूर में भाग लेंगे जोकोविच सहित स्टार टेनिस खिलाड़ी

    Hanumangarh News

    नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण टेनिस गतिविधियां ठप्प होने के बीच 13 जून से एड्रिया टूर की शुरूआत होगी जिसमें विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच सहित दुनिया के अन्य स्टार टेनिस खिलाड़ी शामिल होंगे। कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में टेनिस गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई है और खिलाड़ी टेनिस कोर्ट से बाहर चल रहे हैं। इस बीच जून के महीने में एड्रिया टूर टूनार्मेंट के साथ ही टेनिस की वापसी होने जा रही है जिसमें टेनिस जगत के कुछ प्रमुख खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएंगे।

    यह टूनार्मेंट 13 से 14 जून और 20 से 21 जून को यूरोस्पोर्ट पर शाम साढ़े पांच बजे से दिखाया जाएगा। नोवाक जोकोविच फाउंडेशन द्वारा समर्थित एड्रिया टूर में सर्बिया के जोकोविच, आॅस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम, बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव और क्रोएशियाई जोड़ी बोर्ना कोरिच और मारिन सिलिच भाग लेंगे। इस इवेंट में खेला जाने वाला प्रत्येक मैच बेस्ट आॅफ थ्री सेट्स होगा जिसमें प्रत्येक सेट में चार गेम होंगे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।