Chandigarh: चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर मार्च के दौरान निहंगों के दो धड़े आपस में भिड़े, एक निहंग सिंह का कटा हाथ

Published On

चंडीगढ़। चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर नेशनल जस्टिस फ्रंट के धरने के दौरान रविवार सुबह खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। यहां मोर्चा प्रदर्शन के दौरान निहंगों के दो गुट आपस में भिड़ गए जिसमें एक निहंग सिंह का हाथ कट गया। उसे फेज 6 मोहाली के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान बब्बर सिंह चांडी के रूप में हुई है। वह बाबा अमाना ग्रुप से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इस हद तक बढ़ गया कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस हमले में एक निहंग गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा हुआ तो लोग भी जमा हो गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts