Harpal Cheema: राघव चड्ढा ने पंजाब की जनता और आम आदमी पार्टी को दिया धोखा: हरपाल चीमा

Published On

चंडीगढ़ (एजेंसी)। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने पर पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा। Chandigarh News

पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “जब भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को निशाना बनाया, तब राघव चड्ढा ने कभी भी पार्टी का समर्थन नहीं किया। सभी जानते हैं कि भाजपा ने हमारे पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ झूठा केस गढ़ा था। इसके बावजूद राघव चड्ढा विदेश चले गए। पंजाब के लिए लोगों ने राघव को राज्यसभा के लिए चुना था लेकिन उन्होंने संसद में जीएसटी राजस्व घाटे या पंजाब को हुए वित्तीय नुकसान से संबंधित एक भी मुद्दा नहीं उठाया। जब पंजाब में बाढ़ आई और प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने दौरा किया और वित्तीय सहायता की घोषणा की, तब भी पंजाब सरकार के खजाने में एक भी रुपया नहीं पहुंचा। यहां तक ​​कि जब हमने उनसे प्रधानमंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाने का आग्रह किया, तब भी वे चुप रहे।”

चीमा ने कहा, “पंजाब के लोगों और आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को सम्मान दिया लेकिन उन्होंने धोखा दिया। ये बर्दाश्त नहीं होगा क्योंकि पंजाब जब भीषण बाढ़ से जूझ रहा था, तभी उन्होंने संसद में ये मुद्दा उठाने से गुरेज किया। इससे साफ पता चलता है कि वह आम आदमी पार्टी की नीतियों के साथ नहीं थे, वो किसी और पार्टी की नीति से सहमत थे।” Chandigarh News

हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “देश की संसद में राघव चड्ढा की छवि पूरी तरह से खराब हो गई थी। उन्हें सीधे प्रधानमंत्री से बात करनी चाहिए थी और पंजाब के लोगों की चिंताओं को उठाना चाहिए था, जिनमें पंजाब के आरडीएफ फंड से जुड़े मुद्दे भी शामिल थे। पूरा देश जानता है कि भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब और उसकी जनता को धोखा दिया है। कम से कम राघव चड्ढा को इस धोखे के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए थी। वह देश की पार्लियामेंट में कंप्रोमाइज थे।”

पंजाब के मंत्री ने कहा, “हमारी माताओं और बहनों को सम्मानित करने वाली 1,000 और 1,500 रुपए की योजना की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसकी घोषणा पहले ही हो चुकी है, बजट आवंटित हो चुका है और इसका कार्यान्वयन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री जल्द ही इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे।”

About The Author

Related Posts