हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में अब ‘‘ऑन-कॉल’ उपलब्ध होंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ/देवी लाल बारना)। Chandigarh News: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में अब ‘आॅन-कॉल’ प्रणाली के तहत विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे, ताकि गंभीर रोगियों को समय पर उपचार मिल सके। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने शनिवार को बताया कि इस पहल से ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में भी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। विशेषज्ञ डॉक्टर अस्पतालों में आॅन-कॉल मरीजों को देखेंगे। एनेस्थीसिया, सर्जरी एवं रेडियोलॉजी, स्त्री रोग एवं बाल रोग जैसी सेवाओं के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। Chandigarh News

उन्होंने बताया कि यह सेवा, जो एक पायलट प्रोजेक्ट है, शुरूआती चरण में पांच जिलों हिसार, जींद, मेवात, सोनीपत और कैथल में उपलब्ध कराई जा रही है और बाद में इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से जिला स्तर पर रेफरल सिस्टम की जरूरत भी कम होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह पहल प्रौद्योगिकी, विकेंद्रीकरण और नवाचार के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के सरकार के व्यापक प्रयास का हिस्सा है। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– चुनाव ‘फिक्स’ का आरोप हास्यास्पद, कार्यकर्ताओं का भी अपमान: आयोग

About The Author

Related Posts