विकास के लिए अंबाला-चंडीगढ़ के मध्य मेट्रो चलाना जरूरी: विज

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने अंबाला-चंडीगढ़ के मध्य मेट्रो ट्रेन चलाने को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से गत दिनों मुलाकात कर चर्चा की। अनिल विज ने आज उक्त मामले को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश है। यहां कामकाज व व्यापार को लेकर प्रतिदिन हरियाणा-पंजाब आते-जाते हैं। Chandigarh News

मगर चंडीगढ़ जाने के लिए एकमात्र सड़क पर भारी यातायात होने के कारण जाम की स्थिति रहती है। इसलिए हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के विकास के लिए यहां मेट्रो रेल जरूरी है। उन्होंने बताया कि मोहाली एयरपोर्ट को भी मेट्रो रूट से जोड़ा जाए। विज ने यह भी कहा कि मेट्रो रेल लगाने की नींव डाली जा चुकी है। Chandigarh News

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस का सर्वाेच्च सम्मान मिलना देश के 140 करोड़ लोगों के लिए सम्मान की बात है। नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री है जिन्हें कई देशों में सर्वाेच्च सम्मान मिल चुका है। प्रधानमंत्री की विदेश नीति के कारण आज हिंदुस्तान का सारे विश्व में सम्मान बढ़ा है यह उसी का नतीजा है।

यह भी पढ़ें:– केंद्रीय टीम ने किया बड़खल क्षेत्र में जल संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण

About The Author

Related Posts