प्रदेश में 2000 करोड़ के 250 भवन निर्माण परियोजनाएं प्रगति पर: ईटीओ

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Harbhajan Singh ETO: लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) इस समय 15 विभागों के लिए लगभग 2000 करोड़ रुपए की लागत से 250 भवन निर्माण परियोजनाओं पर काम कर रहा है। सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग (बीएंडआर) स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को विशेष प्राथमिकता दे रहा है। इस दिशा में 264 करोड़ रुपए की लागत से 18 चाइल्ड केयर ब्लॉक (सीसीबी) और 18 एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं (आईपीएचएल) का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से चार निमार्णाधीन हैं। Chandigarh News

उन्होंने बताया कि विभाग ने आम आदमी क्लीनिकों के निर्माण में भी महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है और राज्यभर में लगभग 420 क्लीनिक स्थापित किए हैं। इसके अतिरिक्त, विभाग वित्तीय वर्ष 2025-26 में मलेरकोटला, संगरुर, एस.ए.एस. नगर, होशियारपुर, कपूरथला, एस.बी.एस. नगर और मोगा में मेडिकल कॉलेजों के लिए लगभग 3000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं पर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना है। Chandigarh News

पंजाब सरकार द्वारा प्राथमिकता प्राप्त शिक्षा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के प्रयासों को उजागर करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विभाग 56 स्कूल ऑफ एमिनेंस पर कार्य कर रहा है, जिनमें से 19 पर काम चल रहा है और 10 स्कूल पहले ही पूर्ण हो चुके हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर) न्यायिक कोर्ट परिसरों, सरकारी भवनों और सरकारी क्वार्टरों के रखरखाव एवं मरम्मत के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में सरकारी इमारतों के रखरखाव के लिए 40 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– Heroin: पांच किलो हेरोइन बरामद, चार गिरफ्तार

About The Author

Related Posts