सरसा के इन स्कूलों का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा सौ प्रतिशत

न्यू विकास सीनियर सैकेंडरी स्कूल चामल में भावना ने किया टॉप  

Manmohan Picture
Published On

 

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सरसा के इन स्कूलों का हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सौ प्रतिशत रहा।

मम्मडखेड़ा स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत

खारियां (सच कहूँ न्यूज)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मम्मड़खेड़ा ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस सत्र में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा में पंजीकृत सभी 17 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यालय की इस उपलब्धि में छह विद्यार्थियों ने विशेष स्थान बनाया है। पंकज ने 500 में से 468 अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

Mamadkhera-School

कविता ने 457 अंकों के साथ द्वितीय तथा सुमित ने 446 अंकों के साथ तृतीय स्थान अर्जित किया। इनके अतिरिक्त पूजा ने 433, पिंकी ने 413 एवं स्नेहा ने 411 अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराया। प्राचार्य नीरज पाहुजा ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों के सतत परिश्रम, अध्यापकगण के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

एवरग्रीन रॉयल स्कूल का रहा शानदार प्रदर्शन

EverGreen-School

ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एवरग्रीन रॉयल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालांवाली का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे स्कूल परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है। विद्यालय के छात्र ऐशप्रीत सिंह ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

इसके अलावा मंदीप सिंह ने 87.6 प्रतिशत, गुरप्रेम सिंह ने 82.2 प्रतिशत, कुशलजीत सिंह ने 81.6 प्रतिशत, नवदीप सिंह ने 80.8 प्रतिशत तथा प्रवीण सिंह ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। विद्यालय की प्राचार्या पूजा शर्मा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का सुंदर उदाहरण है।

विद्यालय के निदेशक गौरव अत्रि ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे शिक्षकों की अथक मेहनत, नियमित मार्गदर्शन और अनुशासित वातावरण का विशेष योगदान रहा है।

न्यू विकास सीनियर सैकेंडरी स्कूल चामल में भावना ने किया टॉप  

New-Vikas-School

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित किए गए 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम में न्यू विकास सीनियर सैकेंडरी स्कूल चामल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 16 विद्यार्थियों ने मैरिट और 16 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से अधिक अंक लेकर परीक्षा पास की। जिसमें भावना सुपुत्री डॉ. अमर सिंह नैण धौत्तड़ ने 456 अंक लेकर प्रथम स्थान, स्नेहा सुपुत्री अंग्रेज कुमार चामल व वंशिका सुपुत्री प्रवीण कुमार चामल ने 448 अंक लेकर द्वितीय स्थान व नवीन सुपुत्र राम प्रताप  ने 440 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पंजाबी विषय में 4 विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। ईशान कुमार सुपुत्र लालचंद ने बिजनेस विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। इस अच्छे परिणाम के लिए स्कूल संचालक रोशन लाल ने सभी विद्यार्थियों वे अभिभावकों को बहुत बहुत-बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। स्कूल प्रिंसिपल रजनी अरोड़ा ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा और यह सब हमारे स्कूल स्टाफ की मेहनत का नतीजा है।

 

About The Author

Ad Ad

Related Posts