एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुए 192 मामले, एडीसी ने ली बैठक
एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुए 192 मामले, एडीसी ने ली बैठक
कैथल, सच कहूँ न्यूज। Kaithal News: एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को केवल औपचारिक गतिविधियों तक सीमित न रखें, बल्कि इसे जन आंदोलन का रूप देते हुए जमीनी स्तर पर प्रभावी परिणाम सुनिश्चित करें। सभी बीडीपीओ अपने अपने ब्लॉक में प्रत्येक माह कम से कम एक मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करवाए। एडीसी डॉ. सुशील कुमार शुक्रवार को जिला स्तरीय एनकॉर्ड कमेटी की बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा नशे पर रोक लगाने, नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, रेड तथा जन-जागरूकता गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर एसडीएम संजय कुमार, गुहला डीएसपी हरदीप सिंह, डीडीपीओ रितु लाठर, जिला ड्रग कंट्रोलर डा. चेतन वर्मा, एसपी जेल अशोक कुमार, डीआरओ चंद्रमोहन, डा. सचिन मांडले सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इस वर्ष दर्ज हुए 192 मामले
बैठक में जिला ड्रग कंट्रोलर डा. चेतन वर्मा ने रिपोर्ट प्रस्तुत करने हुए बताया कि पिछले माह कुल 61 निरीक्षण किए गए, जिनमें से 22 निरीक्षण पुलिस विभाग के साथ संयुक्त रूप से किए गए। पुलिस विभाग की कार्रवाई की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत 92 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 192 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
Comments