सुशांत के पिता और बहन से मिले अठावले

Published On

बोले, ये आत्महत्या नहीं हत्या, परिवार ने मांगा न्याय

सच कहूँ/राजेंद्र दहिया फरीदाबाद। सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार कई तरह के बयान दिए जा रहे हैं। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सुशांत के पिता और बहन से फरीदाबाद में मुलाकात की और उसके बाद रामदास अठावले पत्रकारों से भी रूबरू हुए। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की आत्म हत्या को हत्या बताया। बता दें फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले में लगातार एजेंसियां जांच कर रही है। इस बीच विवाद पर राजनीतिक ब्यानबाजी भी हो रही है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शुक्रवार को दिल्ली से सटे फरीदाबाद में सुशांत के पिता केके सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के बाद रामदास अठावले ने कहा कि सुशांत की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सुशांत की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। वहीं सुशांत के परिवार ने न्याय की मांग की है, सीबीआई के द्वारा जो जांच की जा रही है उससे अभी सुशांत का परिवार संतुष्ट है। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र पुलिस की जांच पर सवाल खड़े किए। गौरतलब है कि इससे पहले भी बिहार के नेताओं के द्वारा महाराष्ट्र सरकार पर ठीक से जांच ना करने के आरोप लगाए गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Latest News

Aam Aadmi Party: अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा
Indian Army Latest News: सेना ने आतंकवादियों के दो ठिकाने किए ध्वस्त
GUESSS India: कॉलेज के छात्रों में बढ़ रहा है बिजनेस का क्रेज, 22% से ज्यादा युवाओं ने शुरू किया अपना कारोबार
Agniveer Rally: सीकर में अग्निवीर भर्ती रैली संपन्न, राजस्थान के युवाओं की भारी भागीदारी
पंजाबियों के प्रति भाजपा की नफ़रत जारी! दलेर मेहंदी का अपमान, दिलजीत दोसांझ का शो कैंसिल करना और दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ दुर्व्यवहार: कुलदीप धालीवाल

Related Posts