अवतार सिंह बिन्दर बने मार्केट कमेटी के चेयरमैन

Published On

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: जाखल मंडी में अवतार सिंह बिन्दर को मार्केट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। लगभग पांच वर्ष बाद यह नियुक्ति हुई है। इससे कमेटी के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। जाखल मण्डी से नव नियुक्त मार्केट कमेटी चेयरमैन अवतार सिंह बिंदर को और मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन कंवल कृष्ण को नियुक्त किया गया है। मार्केट कमेटी में चेयरमैन कर्मचारियों के वेतन, बिल, मंडी अधिकारियों और आढ़तियों से तालमेल के साथ नई सब्जी मंडी व घासमंडी के कार्यों को भी देखेंगे। मार्केट कमेटी में एसडीएम प्रशासक होते हैं। अब चेयरमैन मार्केट कमेटी की व्यवस्थाओं को देखेंगे। Jakhal News

दोनों पदाधिकारियों को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा और जाखल मंडल अध्यक्ष किरण शर्मा सहित नगर पालिका वाइस चेयरमैन अशोक गर्ग व जाखल मंडल के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एडवोकेट जिला अध्यक्ष प्रवीण जोडा ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया और बधाई दी। Jakhal News

यह भी पढ़ें:– महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने को प्रतिबद्ध शासन-प्रशासन: डीएम

About The Author

Related Posts